Goodbye..नए लुक में मम्मी-पापा के साथ देश के बाहर वेकेशन पर निकले तैमूर

ये तैमूर की पापा-मम्मी के साथ पहली विदेश यात्रा है और उन्हें बिल्कुल नए अवतार में भी हाल में देखा गया। क्या आपको हमारी बातों पर विश्वास नहीं हुआ? आप खुद ही ये तस्वीर देख लें।
सात महीने के तैमूर अली खान किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वो जन्म के पहले से ही काफी पॉपुलर हो चुके हैं और समय के साथ उनका स्टारडम भी बढ़ता ही जा रहा है। जाहिर है वो इतने क्यूट हैं कि हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है।
मीडिया के भी वो फेवरिट स्टार किड बन चुके हैं और फोटोग्राफर्स उनके घर के आसपास जूनियर नवाब की एक झलक के लिए चक्कर लगाते हैं। यहां तक कि वो अगर अपने पैरेंट्स के साथ नहीं भी हों तो भी लाइमलाइट में आ जाते हैं।
कुछ दिनों पहले भी ऐसा ही हुआ जब आखिरकार करीना और सैफ तैमूर को पहली बार भारत के बाहर लेकर गए। जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा।
भारत से बाहर चले तैमूर
सैफ और करीना ने कुछ दिनों पहले अपने स्विटजरलैंड का टूर तैमूर की वजह से कैंसल कर दिया था और आखिरकार अब वो अपने साथ तैमूर को लेकर गए।
ये तैमूर की पापा-मम्मी के साथ पहली विदेश यात्रा है और उन्हें बिल्कुल नए अवतार में भी हाल में देखा गया। क्या आपको हमारी बातों पर विश्वास नहीं हुआ? आप खुद ही ये तस्वीर देख लें।
तैमूर इस दौरान बिल्कुल नए हेयरस्टाइल और सॉफ्ट कंबल में पापा सैफ की गोद में थे। यहां तक कि जब पॉपुलर पटौदी परिवार की मीडिया तस्वीरें ले रहा था तो भी किसी की नजरें तैमूर पर से नहीं हट रही थी। हालांकि वो काफी नींद में लग रहे थे (शायद ये उनका सोने का समय हो)।
“ये सैफ और मेरा बेटा होने का फायदा है”
सबसे अच्छी बात ये रही कि इस कपल ने मीडिया से तैमूर को छिपाने की कोशिश नहीं की। जैसा कि करीना ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि उन्होंने कभी भी तैमूर को किसी से छिपाने की कोशिश नहीं की और ना हीं उनका कोई ऐसा इरादा है।
करीना ने कहा था कि "हम इसके बारे में ज्यादा कुछ कर नहीं सकते हैं। मैं उसे सच्चाई से नहीं छिपा सकती हूं। वो कोई फोटोशूट नहीं कर रहा है। हालांकि उसे थोड़ी बहुत समझ है। उसे समझना भी होगा कि उसे इसी माहौल में बड़ा होना है। यह सैफ और मेरा बेटा होने का अनुलाभ हैं।"
बहुत ही क्यूट दिखने के अलावा ये भी सैफ-करीना के बेटे होने के कई लाभ में से एक है।
“मैं दिन भर में 20000 बार उसे किस करती हूं”
ऐसा लगता है कि करीना कपूर खुद भी अपने बेटे से कितना भी प्यार कर लें उन्हें कम ही लगता है। करीना कपूर ने कहा है कि "मैं तैमूर से दूर बिल्कुल भी नहीं रहना चाहती हूं। मैं उसके बचपन का कोई भी खास मोमेंट नहीं मिस करना चाहती हूं। अगर मुझे शूट पर जाना होगा मैं कुछ समय के लिए उसे लेकर जाऊंगी। ये सामंजस्य बिठा पाना बहुत मुश्किल है।" उन्होंने शेयर किया कि वो दिन भर में कम से कम 20000 बार तैमूर को किस करती हैं।
करीना ने ये भी कहा है कि "तैमूर हमेशा काफी कूल रहता है। वो बहुत ही प्यारा है। वो सिर्फ मेरी एक आदत नहीं पसंद करता कि मैं उसे दिन भर में 20000 बार किसी करती हूं। वो मुझे धक्का देने की कोशिश करता है। सैफ कहते भी हैं कि मैं ऐसा क्यों कर रही हूं लेकिन मैं उसे गले लगाना चाहती हूं।"
“तैमूर मेरी प्राथमिकता है”
हम समझ सकते हैं कि क्यों करीना कपूर तैमूर के बिना नहीं रह सकती हैं।
इसमें कोई शक नहीं है कि करीना कपूर ने तैमूर के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं और करियर की जगह तैमूर को प्राथमिकता दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि "मुझे कई फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं। लेकिन फिलहाल नए प्रोजेक्ट लेने में डर रही हूं क्योंकि तैमूर अभी सिर्फ 7 महीने का है और वही मेरी प्राथमिकता है।" उन्होंने ये बाते वेकेशन पर निकलने से पहले एक इंटरव्यू में कही थी।
ऐसा लगता है कि करीना कपूर ने अपनी प्राथमिकताएं निर्धारित कर रखी हैं और अधिक से अधिक समय अपने पति और बेटे तैमूर के साथ बिताना चाहती हैं। वेकेशन पर परिवार के साथ जाना वाकई काफी अच्छा आइडिया है खासकर बेबी जन्म के बाद एक बार 6 महीने का हो जाए तो आप जरूर ये प्लान कर सकते हैं। 7 महीने के बाद बच्चे भी आसपास की चीजों पर ध्यान देते हैं और बाहर निकलना चाहता हैं।
अगर आप भी देश के बाहर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ जरूरी सलाह दे रहे हैं जो आपके काफी काम आ सकती है।
बच्चों के साथ इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए 3 टिप्स
- पहले से तैयारी करें: पहले से एक चेक लिस्ट तैयार कर लें जो आपको बच्चों के साथ रहने पर जरूरत पड़ सकती है। सुनिश्चित कर लें कि पासपोर्ट समय पर तैयार हो जाए (स्कैन कॉपी मेल में हो)। फ्लाइट और होटल बुकिंग के बाद क्रेडिट और डेबिट कार्ड इंटरनेशनल करवा लें, बैग में कैश रखें और कपड़े भी जो जरूरी हैं पैक कर लें।
- फ्लाइट के लिए हल्का पैकिंग: अगर आप अपने बेबी के साथ सफर कर रहे हैं तो डायपर और बाकी जरूरत की चीजें, खाना, कपड़ा, वाइप्स, मेडिसिन आदि अपने साथ रखें। फ्लाइट के दौरान एक और शर्ट अपने साथ जरूर रखें क्या पता बेबी कब कपड़े गीला कर दे।
- खुद को दोषी ना मानें: आपके बच्चे फ्लाइट में थोड़ा असहज महसूस कर सकते हैं और इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। हमेशा याद रखें कि लंबी फ्लाइट ट्रिप नहीं बल्कि पैरेंट्स के लिए मैराथन के समान होती है।