Good news..दूसरी बार पैरेंट्स बने फरदीन..पत्नी नताशा ने दिया बेटे को जन्म

ये कपल पहले से एक बेटी के माता-पिता थे और अपने बेटे को भी उन्होंने बिल्कुल अलग नाम दिया है। अधिक जानने के लिए आगे पढ़ें
इस स्टार कपल को हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं!
एक्टर फरदीन खान और पत्नी नताशा माधवानी दूसरी बार माता-पिता बने हैं। नताशा ने बेटे को जन्म दिया है और इस खुशी को फरदीन खान ने ट्विटर पर शेयर किया।
We are overjoyed to announce the birth of our son Azarius Fardeen Khan who was born on the 11th of August 2017.
— Fardeen Feroz Khan (@FardeenFKhan) August 12, 2017
दिलचस्प बात ये है कि फरदीन खान ने बेटे के जन्म के साथ ही ये खुशी सबके साथ साझा की और दो दिन के बाद उन्होंने अपने बेटे की बहुत ही प्यारी तस्वीर भी शेयर की।
उन्होंने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा “आप सभी को बधाई और संदेशों के लिए धन्यवाद। हमारी ओर से आप सभी को बहुत सारी शुभकामनाएं..डियानी, नताशा और फरदीन।“
Thank you for the congratulatory messages and wishes. Our best to all of you as well. ❤️Diani, Natasha & FK. pic.twitter.com/Xm5O2jHSZ7
— Fardeen Feroz Khan (@FardeenFKhan) August 13, 2017
43 वर्षीय एक्टर पहले से एक बेटी डियानी के पिता हैं और कुछ ही महीनों पहले उन्होंने पत्नी नताशा की दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।
फरदीन खान मानते हैं खुद को लकी
कुछ समय पहले फरदीन खान जब भारत आए थे तो उन्होंने शेयर किया था कि "मैं सातवें आसमान पर हूं। नताशा 5 महीने की प्रेग्नेंट हैं और मेरे साथ अधिक गर्मी की वजह से मुंबई नहीं आ सकती हैं। मॉनसून आ जाने के बाद वो यहां आएंगी। मैं हर तीन-चार सप्ताह में मुंबई आते रहता हूं और आधा समय मुंबई में बिताता हूं।"
फरदीन खान ने कहा था कि "मुझे और नताशा को अपने हिस्से की चुनौतियों का सामना करना पड़ा था इसलिए हम लंदन में थे और भारत भी हमारा लगातार आना-जाना था। अब हम काफी खुश हैं। हमारा परिवार पूरा होने वाला है। हम हमेशा से दो बच्चे चाहते थे और इसलिए हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है। मेरी बेटी डियानी भी अपने आने वाले भाई/बहन का बेसब्री से इंतजार कर रही है।"
कपल हमेशा के लिए मुंबई आएंगे
बेहद खुश पापा फरदीन खान अजायरस के जन्म के बाद हमेशा के लिए मुंबई शिफ्ट कर जाएंगे और उन्होंने इसकी सारी तैयारियां कर रखी हैं। इस बारे में उन्होंने कहा था कि "फिलहाल हम लंदन में हैं लेकिन जैसे ही हमारा दूसरा बेबी होगा हम वापस भारत लौट आएंगे। डियानी अपनी स्कूल की शुरूआत मुंबई से ही करेगी। वो हमारा घर है। आमची मुंबई! लंदन में रहना अस्थायी था। हम यहां बच्चों की वजह से थे क्योंकि एक कपल के तौर पर कुछ चिकित्सीय समस्याएं थी।"
फरदीन खान ने कहा था कि " हमने डियानी के लिए मुंबई के स्कूल में अप्लाई करना भी शुरू कर दिया है। हम उसके यहां स्कूल ईयर खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। मैं पिछले तीन सालों से पिता की भूमिका पर अधिक ध्यान दे रहा था लेकिन अब मैं अपने काम को मिस करता हूं।"
फरदीन खान पहले पिता फिर एक्टर हैं
फरदीन खान ये भी कहा कि वो इतने दिनों से फुल टाइम पिता की भूमिका निभा रहे थे और उनकी पहली प्राथमिकता उनकी बेटी है और अब उनका बेटा भी।
फरदीन खान की तरह कई शहरी पिता और भी हैं जो लोगों के सामने उदाहरण पेश कर रहे हैं कि बात जब बच्चो की आती है तो माता-पिता दोनों को ही बराबर जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
3 चीजें जो हर पापा को नई मम्मियों के लिए करनी चाहिए
-
- अपनी पत्नी को डेट पर ले जाएं: जैसे ही कपल पैरेंट्स बनते हैं उनकी प्राथमिकता उनका बेबी होता है। वो सारा समय और ध्यान सिर्फ बच्चे की परवरिश पर देते हैं और खुद को भूल जाते हैं। लेकिन अपनी पत्नी को ना भूलें और उन्हे जब मौका मिले आराम करने का मौका दें।
- अपनी पत्नी के प्रयासों को सराहें: अपनी पत्नी की तारीफ करने का कोई मौका ना छोड़ें और आपको खुश रखने और जिंदगी में स्थिरता देने के लिए उन्हें धन्यवाद दें, खासकर जब वो मां बनती हैं तो उनका कॉन्फिडेंस बढ़ाएं ताकि उन्हें भी अच्छा लगे।
- पैरेंटिंग के कर्तव्यों में योगदान दें: ज्यादातर शहरी पिता कोशिश करते हैं कि वो पैरेंटिंग की जिम्मेदारियों में अपनी भूमिका निभाएं। अगर आप अपने रिलेशनशिप में रोमांस बरकरार रखना चाहते हैं तो अपने पैरेंटिंग से जुड़ी जिम्मेदारियां भी इसमें मदद करेगी। अपनी पत्नी को रिलैक्स करने के लिए कुछ समय दें और हमेशा जिम्मेदारियों को उठाने के लिए तैयार रहें।