theIndusParent Hindi Logo
theIndusParent Hindi Logo
  • प्रेगनेंसी
  • शिशु
  • बच्चे
  • प्री व प्राइमरी स्कूल
  • पूर्व किशोर अवस्था
  • मातृत्व
  • हेल्थ
  • परिवार व छुट्टियां
  • English
  • தமிழ்
  • বাংলা

वजन कम करने के 4 आयुर्वेदिक सीक्रेट्स जो करेंगे आप पर जादू

3 min read
वजन कम करने के 4 आयुर्वेदिक सीक्रेट्स जो करेंगे आप पर जादूवजन कम करने के 4 आयुर्वेदिक सीक्रेट्स जो करेंगे आप पर जादू

अगर मैं आपको कहूं कुछ आयुर्वेदिक सीक्रेट्स ऐसे भी हैं जिनसे आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं। हम सभी इनके बारे में जानते हैं लेकिन हम इसका इस्तेमाल अपनी जिंदगी में काफी कम करते हैं। यहां हम आपको वजन कम करने के 4 आयुर्वेदिक उपाय बता रहे हैं जो जादू की तरह काम करेंगे।

बात जब वजन कम करने की  हो तो मैं शर्त लगा सकती हूं आपने कई नुस्खे आजमाएं होंगे लेकिन आयुर्वेद नहीं। ये काफी चौंकाने वाली बात है कि वो देश जिसने दुनिया को आयुर्वेद दिया वही इसके सिद्धांतों को नहीं मान पाते हैं। अगर मैं आपको कहूं कि कुछ आयुर्वेद सीक्रेट्स ऐसे भी हैं जो जादू की तरह असर करते हैं और वजन को कम करते हैं।

हम सभी इसके बार में जानते हैं लेकिन शायद ही कभी इसे हम अपनी जिंदगी में लागू करते हैं। जी हां सच है, आगे पढ़ें आप भी।

वजन कम करने के आयुर्वेदिक सीक्रेट्स

शुरुआत करने से पहले आपको हम बता दें कि वजन कम करने के ये आयुर्वेदिक सीक्रेट्स अपनी रोजमर्रा की जिदंगी में अपनाना काफी आसान है।

आयुर्वेद का पहला मूल सिद्धांत होता है कि स्वस्थ्य शरीर स्वस्थ्य दिमाग की ओर जाता है। इसके परिणामस्वरूप वजन कम होता है। यहां हम आपको 4 आयुर्वेदिक सीक्रेट्स बता रहे हैं जो वजन कम करने में काफी सहायक हैं और इन्हें अपनाना भी काफी आसान है।

1.नींद को नियमित करें

हमारे पूर्वज क्यों जल्दी सोने और जल्दी जागने के नियम का पालन करते थे इसके पीछे भी एक कारण है। आज के समय में यूथ जो सबसे बड़ी गलती करते हैं वो ये कि वो देर से सोते हैं और देर से उठते हैं। अस्वस्थ्य तरीके से वजन बढ़ने का ये सबसे बडा कारण होता है।

वजन कम करने के 4 आयुर्वेदिक सीक्रेट्स जो करेंगे आप पर जादू

आयुर्वेद के अनुसार सोने का सबसे अच्छा समय रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक होता है। या फिर सूरज ढलने के कुछ घंटों के बाद से लेकर सुबह सूर्योदय तक सोना सबसे अच्छा माना जाता है।  

2. दोपहर का लंच हो सबसे अच्छा

आयुर्वेद में माना जाता है कि  ये मायने नहीं रखता कि आप क्या खा रहे हैं बल्कि ये मायने रखता है कि आप क्या पचा पा रहे हैं। जी हां ये सच है। दिन में खाने को अच्छी तरह से पचाने के लिए इसका समय पर खाना जरुरी है।

आयुर्वेद में कहा गया है कि लंच दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होना चाहिए। दोपहर में लंच करना सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि आपका पाचन अग्नी इस समय सबसे अधिक मजबूत होता है।

3. व्यायाम करने के लिए सुबह का समय परफेक्ट

वजन कम करने के लिए सुबह 6 बजे से 10 बजे तक का समय सबसे बेहतर होता है। इसलिए योगा शिक्षकों का मानना है कि योगा सुबह के समय में करने के लिए सबसे अच्छा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस समय वातावरण में पानी और पृथ्वी सबसे अधिक रहता है।

वजन कम करने के 4 आयुर्वेदिक सीक्रेट्स जो करेंगे आप पर जादू

इसलिए आयुर्वेद में कहा गया है कि लंच आपके दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होना चाहिए। दोपहर में लंच करना सबसे सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि आपका पाचन अग्नी इस समय सबसे अधिक मजबूत होता है।

4.दिन में पीएं गरम पानी

गर्म पानी शरीर से टॉक्सीन निकालने में मदद करता है, इसे अमा भी आर्युवेद में कहा गया है। ये टॉक्सीन शरीर में मिल जाते हैं और इसके परिणामस्वरूप वजन बढ़ता है। ये मायने नहीं रखता कि कितना गर्म पानी दिन भर में पीना आवश्यक है। मायने ये रखता है कि कब और कितनी मात्रा में इसे पीना चाहिए।

आयुर्वेद में कहा गया है कि खाने के बाद गर्म पानी पीना अच्छा माना जाता है। लेकिन और भी बेहतर होगा कि आप हर एक घंटे में एक कप गर्म पानी पीएं।

img
Written by

Avantika Kukreti

  • Home
  • /
  • परिवार व छुट्टियां
  • /
  • वजन कम करने के 4 आयुर्वेदिक सीक्रेट्स जो करेंगे आप पर जादू
शेयर:
  • आज का राशिफल – 29 नवंबर 2017

    आज का राशिफल – 29 नवंबर 2017

  • नारायण मूर्ति का अपनी बेटी के नाम लिखी ये चिट्ठी सभी पिता के लिए बहुमूल्य है ।

    नारायण मूर्ति का अपनी बेटी के नाम लिखी ये चिट्ठी सभी पिता के लिए बहुमूल्य है ।

  • आज का राशिफल – 5 जनवरी 2017

    आज का राशिफल – 5 जनवरी 2017

  • आज का राशिफल – 29 नवंबर 2017

    आज का राशिफल – 29 नवंबर 2017

  • नारायण मूर्ति का अपनी बेटी के नाम लिखी ये चिट्ठी सभी पिता के लिए बहुमूल्य है ।

    नारायण मूर्ति का अपनी बेटी के नाम लिखी ये चिट्ठी सभी पिता के लिए बहुमूल्य है ।

  • आज का राशिफल – 5 जनवरी 2017

    आज का राशिफल – 5 जनवरी 2017

Get regular advice on your pregnancy and growing baby!
  • मातृत्व
    • शिशु
    • प्रेगनेंसी
  • बच्चे
    • पूर्व किशोर अवस्था
    • प्री व प्राइमरी स्कूल
  • हेल्थ
    • रिलेशनशिप
    • वीडियो
  • परिवार व छुट्टियां
    • लोग
    • हस्ती
  • फ़ूड
    • और
      • TAP Community
      • Advertise With Us
      • हमें संपर्क करें
      • Become a Contributor


    • Singapore flag Singapore
    • Thailand flag Thailand
    • Indonesia flag Indonesia
    • Philippines flag Philippines
    • Malaysia flag Malaysia
    • Sri-Lanka flag Sri Lanka
    • India flag India
    • Vietnam flag Vietnam
    • Australia flag Australia
    • Japan flag Japan
    • Nigeria flag Nigeria
    • Kenya flag Kenya
    © Copyright theAsianparent 2023. All rights reserved
    हमारे बारे में|टीम|गोपनीयता नीति|उपयोग की शर्तें |Sitemap HTML

    We use cookies to ensure you get the best experience. Learn MoreOk, Got it

    We use cookies to ensure you get the best experience. Learn MoreOk, Got it