ये तस्वीरें हैं गवाह...आखिरकार श्रीदेवी को कपूर खानदान ने अपना लिया

श्रीदेवी को उनके परिवार में स्वीकार करने में काफी समय लगा। खासकर सौतेले बेटे-बेटियां अर्जुन कपूर-अंशुला, अनिल कपूर और उनके बच्चों से।
किसी ऐसे इंसान से शादी करना जो पहले से शादीशुदा हो इसकी अपनी कई चुनौतियां होती हैं और खासकर नए परिवार से इज्जत पाना सबसे बड़ी चुनौती। कभी कभी कुछ लोगों के लिए ये आसान होता है तो कुछ लोगों के बेहद मुश्किल। श्रीदेवी के लिए कपूर फैमिली में घुल मिल पाना काफी मुश्किल रहा।
कई ऐसी रर्पोट आई कि श्रीदेवी को उनके परिवार में स्वीकार करने में काफी समय लगा। खासकर सौतेले बेटे-बेटियां अर्जुन कपूर-अंशुला, अनिल कपूर और उनके बच्चों से।
स्थिति तब और भी खराब हो गई जब अर्जुन कपूर ने एक पॉपुलर चैट शो में कहा कि उनके और श्रीदेवी के रिश्ते कभी कभी एक नॉर्मल मां बेटे जैसा नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा था कि “मेरा रिश्ता उनके (श्रीदेवी) के साथ कभी नॉर्मल नहीं हो सकता । वो मेरे लिए सिर्फ मेरे पापा की पत्नी हैं और कुछ नहीं। मैं उनकी इज्जत करता हूं क्योंकि मेरी मां ने मुझे सबको इज्जत देना सिखाया है।
कहा जाता है कि समय सारे घाव भर देता है कुछ ऐसा ही श्रीदेवी के साथ हुआ। उनके रिश्ते अब कपूर परिवार के साथ पहले से बेहतर हो गए हैं। खासकर मोना कपूर की मत्यु के बाद जो कुछ सालों पहले हुई।
कई रिर्पोट में ये भी कहा गया कि श्रीदेवी ने कपूर परिवार से इज्जत पाने और घुलने मिलने में कोई कसर नहीं छोड़ी और अब उनका मेहनत आखिर रंग लाया है। अब वो घर के फैमिली फंक्शन में भी शामिल हुईं जो बहुत बड़ी बात है। श्रीदेवी को ऐसा करने में 20 साल का समय लगा।
कई और भी तस्वीरें आईं जिसमें दिखा कि करवा चौथ के मौके पर भी श्रीदेवी बोनी कपूर की फैमिली के साथ नजर आई। इस बार श्रीदेवी बोनी कपूर के भांजे की शादी में स्टार गेस्ट थीं जी हां कपूर फैमिली की आबू धाबी में पारिवारिक शादी थी। जिसमें खुशी कपूर और जान्हवी कपूर भी शरीक हुईं। उन्होंने भी सोनम कपूर, रेहा, अर्जुन, अंशुला और हर्षवर्धन कपूर के साथ समय बिताया।
इन तस्वीरों में श्रीदेवी अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर के साथ नजर आ रही हैं जो मोना कपूर के काफी क्लोज थीं।
ये एक और तस्वीर जिसमें श्रीदेवी अपने पॉपुलर को स्टार अनिल कपूर के साथ नजर आ रही हैं। श्रीदेवी ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। शादी अक्षय मारवाह की थी जो एक्टर मोहित मारवाह के भाई और संदीप मारवाह के बेटे।
श्रीदेवी और उनकी बेटियां इस शादी में काफी एक्साइटिंग लग रही थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की। दोनों ही हमेशा बेहद खूबसूरत लगती हैं। इस तस्वीर में भी आप देख सकते हैं कि वो कितनी खूबसूरत लग रही हैं।
।
और ये श्रीदेवी और बोनी कपूर की बहन और नए शादी शुदा जोड़े के साथ में नजर आ रही हैं
उलझे रिश्तों को सुलझाना
श्री देवी की मेहनत देखकर आप समझ सकते हैं रिश्ते कितने भी उलझे हो इसे सुलझाए जा सकते हैं। चाहे इसमें 20 साल लग जाए। रिश्तों को ठीक कराना कोई आसान काम नहीं होता लेकिन कुछ चीजें हैं जिसकी मदद से आप अपनी बॉन्डिंग को मजबूत कर सकते हैं।
- धैर्य रखें : किसी तरह की जल्दबाजी ना करें कि लोग आप पर ध्यान दें। आप खुद को और बाकियों को भी समय दीजिए कि एक दूसरे के साथ सहज हो सकें।
- इज्जत करें : चाहे रिश्ते कितनी भी कड़वे भी हो जाएं कभी भी दूसरों को इज्जत देना ना भूलें। क्योंकि आप इज्जत देंगी तभी इज्जत पाएंगी।
- अपने पार्टनर से प्यार करें : कड़वे रिश्तों की वजह से आप पति पत्नि अपने रिश्ते खराब ना करें। क्योंकि आखिरकार यही मायने रखता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपने सुझाव और विचार कॉमेंट बॉक्स में ज़रूर शेयर करें |