दांत निकलने के दौरान बच्चों को दर्द से बचाने के 9 प्राकृतिक उपाय

हम आपको 10 घरेलु नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बच्चों के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकते है।
इसमें कोई शक नहीं है कि पैरेंट्स बार बार बच्चों के दांत आने की वजह से डॉक्टर के पास बार बार नहीं ले जा सकते। प्राकृतिक रूप से भी दांत के दर्द का ख्याल रखा जा सकता है। हम आपको 10 घरेलु नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बच्चों के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकते है।
घरेलु नुस्खा 1 - बिल्कुल ठंढे केले
बिल्कुल ठंढे केले को चबा सकते हैं। चूंकि केला सॉफ्ट और सुरक्षित रहता है बच्चे आसानी से इसे चबा भी सकते हैं। हां पैरेंट्स को बच्चों पर पूरा ध्यान देना चाहिए।
घरेलु नुस्खा 2 - अंबर टीथिंग नेकलेस
अंबर टीथिंग नेकलेस भी बच्चों के दांत आने के दौरान काफी आराम देते है। अंबर पहनने से इसमें मौजूद सक्सिनिक अम्ल भी दर्द से राहत देते हैं। सक्सिनिक अम्ल जलन कम करते हैं और नेकलेस में मैजूद मनकों का आकार और बनावट कुछ ऐसा होता है कि गम्स पर प्रेशर कम करता है।
घरेलु नुस्खा 3 - प्राकृतिक वैनिला एक्सट्रैक्ट
लौंग के तेल की ही तरह वैनिला में भी गुण हैं कि वो दर्द को कम कर सकता है। बेबी के मसूड़ों पर दिन में एक बार इसे लगाएं और इससे उन्हें काफी आराम मिलेगा।
घरेलु नुस्खा 4 - बुने वॉशक्लोथ
ठंढे वॉशक्लोथ भी टीथिंग के लिए काफी अच्छा नुस्खा माना जाता है। ठंढा और सॉफ्ट कपड़े दर्द में काफी आराम देता है। इसे और भी ज्यादा आरामदायक बनाना है तो छोर में और भी गांठ बांध दें जिससे बेबी को आराम मिलेगा।
घरेलु नुस्खा 5 – बारीक बर्फ के टुकड़े
फ्लेवर या बिना फ्लेवर वाले क्रश किए हुए बर्फ के टुकड़े दांत आते समय दर्द के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। बर्फ सूजन और दर्द को खत्म करता है। इसे आप चाहें तो बेबी को चम्मच से भी दे सकते हैं।
घरेलु नुस्खा 6 – हल्का जमा वॉफल
स्वादिष्ट हल्का जमा हुआ वॉफल दांत आने समय बहुत ही अच्छा लगता है। अगर इसे छोटे छोटे टुकड़े में बांट दिया जाए और मैश दें और बेबी को दे सकती हैं।
घरेलु नुस्खा 7 – ठंढे गाजर
ठंढा गाजर भी बहुत ही दांत आते समय दर्द के लिए हेल्दी घरेलु नुस्खा माना जाता है।ठंढी चीज ही बेबी दर्द में चाहते हैं। गाजर के टुकड़े होने पर हटा दें ताकि वो ना अटके।
घरेलु नुस्खा 8 – अच्छे से मैश किए सेव
बिल्कुल ठंढे खाने जो सीधे फ्रीज से निकल कर आए वो बच्चे पसंद करते हैं खासकर अगर मसुड़ों से खा सकें।
घरेलु नुस्खा 9 -टूथब्रश
मुंह में टूथब्रश डालने से भी बच्ची को दर्द से राहत मिल जाती ह क्योंकि इससे मसूड़ों का मसाज होता है और ब्रश दांत पर चलाने से भी काफी आराम मिलता है। ब्रश को चबाने से भी दर्द से काफी राहत मिलती है।
क्या आप इन घरेलु नुस्खों को आजमाने के लिए तैयार हैं? हमें भी बताइए कि आपका पसंदीदा घरेलु नुस्खा कौन सा है? क्या दांत आने के दौरान दर्द के लिए और भी घरेलु नुस्खे या आइडिया की जरूरत है?