तस्वीरें : मम्मी करीना के साथ तुषार के बेटे की बर्थडे पार्टी में पहुंचे नन्हें तैमूर

तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य कुछ दिन पहले ही एक साल के हुए और उनकी बर्थडे पार्टी के स्पेशल मेहमान करीना कपूर के लिटिल नवाब तैमूर अली खान पटौदी थे।
तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य कुछ दिन पहले ही एक साल के हुए और उनकी बर्थडे पार्टी के स्पेशल मेहमान करीना कपूर के लिटिल नवाब तैमूर अली खान पटौदी थे। मीडिया तैमूर को मम्मी करीना के गोद में देखते ही बेकाबू हो गई।
और हो भी क्यों ना आखिर छोटे नबाब सबसे क्यूट स्टार किड्स में से एक हैं जो काफी हद तक अपनी खूबसूरत मम्मी करीना कपूर की तरह दिखते हैं।
सिर्फ तैमूर नहीं बल्कि लक्ष्य भी अपने पापा तुषार और दादू जीतेंद्रे के साथ बहुत ही क्यूट लग रहे थे। जीतेंद्र अपने पोते के जन्मदिन पर काफी एक्साइटेड लग रहे थे।
आप भी देखिए लक्ष्य के जन्मदिन की पार्टी में पहुंचे तैमूर की तस्वीरें।
1. मीडिया का Blue Eye बेबी
तैमूर अपनी मम्मी की तरह ही सफेद और ब्लू डेनिम में पहुंचे थे। और वाकई मुंबई की इस तपती गर्मी के लिहाज से करीना के पसंद की दाद देनी पड़ेगी।
तैमूर को पसंद आया अटेंशनवहीं इधर मीडिया तैमूर की तस्वीरें लेने में व्यस्त थी और वाकई तैमूर भी कैमरे के सामने काफी खुश नजर आ रहे थे।मम्मी करीना कपूर भी अपनी बेबी को मीडिया से इंट्रोड्यूस कराते वक्त काफी एक्साटेड लग रही थी।
करीना कपूर फिलहाल कड़ी रूटीन फॉलो कर रही हैं ताकि वो प्रेग्नेंसी के बाद वजन को कम कर सके और वाकई उनकी मेहनत का फल भी साफ नजर आ रहा था।
2. बर्थडे ब्वॉय
बर्थडे ब्वॉय लक्ष्य भी नारंगी टी-शर्ट और डेनिम पैंट में पापा तुषार कपूर के साथ काफी नटखट लग रहे थे। पापा बेटे दोनों ही काफी खुश थे और पोज देते नजर आए । हमें कहना पड़ेगा कि कि सिंगल पैरेंट तुषार कपूर पैरेंटिंग के काफी गुर सीख चुके हैं।
तुषार कपूर ने पहले भी बताया था कि वो बर्थडे प्लान बिल्कुल सीक्रेट रखेंगे। उन्होंने कहा था कि “खास लोगों के साथ छोटी सी पार्टी होगी। खासकर मैं चाहता हूं कि मेरे परिवार वाले इसमें शामिल हो इसलिए मैंने उन्हें भी पहले ही इस प्लान के बारे में बता दिया है।“
3. परिवार के बिना नहीं
दादू जीतेंद्र और बुआ एकता कपूर भी लक्ष्य के पहले बर्थडे पार्टी पर काफी एक्साइटेड लग रहे थे।ऐसा लग रहा था कि वो सीधे अपने काम को निपटा कर पार्टी में पहुंचे थे।
4. सेलिब्रिटी ने भी शिरकत
पार्टी में एक्टर शब्बीर अहलुवालिया और कांची कौल भी अपने बच्चों के साथ दिखे तो तबु भी इस दौरान नजर आईं।
ये वाकई ये यादगार पार्टी थी और theindusparent की टीम की तरफ से भी लक्ष्य को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
अगर आपके पास कोई सवाल या रेसिपी है तो कमेंट सेक्शन में जरूर शेयर करें।