कच्चे आम के व्यंजन – जरूर कर लें याद

गर्मियों के दिनों में कच्चा आम किसी प्रसाद से कम नहीं होता है। इसलिए जितना हो सके इस मौसम में एक बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन जरूर बनाएं।
गर्मियों के दिनों में कच्चा आम किसी प्रसाद से कम नहीं होता है। इसलिए जितना हो सके इस मौसम में एक बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन जरूर बनाएं।
1. तुरंत बनाएं कच्चे आम का आचार
कच्चे आम की यह रेसिपी असल में दक्षिण भारत की है। तुरंत बना कर आप इसे दही और चावल के साथ परोस सकती हैं।
सामग्री
- 1 कप कटा हुआ कच्चा आम
- आधा चम्मच मिर्च पाउडर
- आध चम्मच मेथी पाउडर
- आधा चम्मच सरसो के दाने
- एक चुटकी हींग
- एक चम्मच तेल
- कड़ी पाते (मर्जी के अनुसार)
- नमक स्वादानुसार
विधी
- कटे हुए आम में नमक डालें और उसे किनारे रख दें
- पैन में तेल को गर्म करें और सरसों डालें। जैसे ही वो पक जाएं हींग, मेथी पाउडर, मिर्ची पाउडर, कड़ी पता डालें और लगभग 10 सेकेंड के लिए चलाएं। इसके बाद आंच बंद कर दें।
- इसमें कटे हुए आम को डालें और अच्छे से मिला दें।
सलाह: आचार को सूखे जार में करके एक सप्ताह के अंदर खत्म कर दें।
2. कैरीवाली भिंडी
अगर सही तरीके से बनाया जाए तो भिंडी सबसे अच्छी और स्वादिष्ट सब्जियों में से एक होती है। इसमें थोड़ा कच्चा आम मिलाइए और देखिए क्या जायकेदार व्यंजन तैयार होता है।
सामग्री
- 500 ग्राम भिंडी
- 1 कच्चा, छिला और अच्छे से कटा हुआ आम
- आधा चम्मच सौंफ
- आधा चम्मच कलौंजी
- एक चम्मच बारीक कटी अदरक
- 2 बारीक कटे प्याज
- नींबू की कुछ बूंदे
- आधा चम्मच चीनी
- नमक स्वादानुसार
- आधा चम्मच काली मिर्च
- 3 चम्मच तेल
विधी
- एक चम्मच तेल गर्म कर लें और भिंडी को फ्राई करके किनारे रख दें।
- पैन में फिर से एक चम्मच तेल गर्म करें, अब आम और चीनी इसमें मिलाएं। इसे 2 मिनट के लिए चलाएं और किनारे रख दें।
- फिर से एक चम्मच तेल गर्म करें और इसमें सौंफ और कलौंजी डालें। एक बार अगर वो अच्छे से पक जाएं तो इसमें प्याज और अदरक डालें और दो मिनट चलाएं।
- इब इसमें धनिया, मिर्च और जीरा पाउडर मिलाएं और अच्छे से चला दें।
- अब इसमें फ्राई भिंडी, कच्चा आम, नमक और काली मिर्च मिलाएं। आंच को बंद कर दें
- इसमें नींबू के रस को मिलाएं और परोसें।
सलाह: आप चाहें तो उसमें आधा चम्मच गर्म मसाला भी मिला सकती हैं।
3. बरदोली की खिचड़ी
ये काफी पॉपुलर गुजराती व्यंजन है जिसे और भी जायकेदार कच्चे आम से बनाया जा सकता है। आपको भी जरूर कोशिश करनी चाहिए।
सामग्री
- 2 कप चावल
- डेढ़ कप तुअर दाल
- एक कप मटर
- तीन टमाटर कटा हुआ
- 2 आलू कटा हुआ
- 2 प्याज कटा हुआ
- आधा चम्मच अदरक कटा हुआ
- एक कच्चा आम बारीक कटा हुआ
- एक चम्मच जीरा
- एक चम्मच राई
- एक चम्मच मिर्ची पाउडर
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 2 चम्मच तेल
- नमक स्वादानुसार
- धनिया पत्ती सजाने के लिए
विधी
- एक बड़े बर्तन में एक चम्मच घी डालें, गर्म होने के बाद जीरा डालें, जब ये पक जाएं तो कटा हुए प्याज, अदरक को धीमी आंच पर पकाएं जब तक कि ये गोल्डन ब्राउन ना हो जाए।
- इसमें हरी मिर्च को डालें और पांच मिनट तक कम आंच पर भूने।
- अब इसमें हल्दी, मिर्च पाउडर मिलाएं और तब तक भूने जब तक घी मसाला ना छोड़ दे।
- अब इसमें आलू चौकोर कटे आलू और अच्छे से धुले चावल, दाल मिलाएं और पांच मिनट तक कम आंच पर पकाएं।
- एक चुटकी हींग, हरा मटर, चीनी और नमक स्वाद के लिए डालें। इसमें अब कटे हुए आम को डालकर अच्छे से मिलाएं।
- अब इसमें चार कप पानी मिलाएं और आंच कम कर दें। बर्तन को 20-25 मिनट के लिए ढक दें जब तक कि चावल ना पक जाए।
- खिचड़ी को फ्रेश धनिया पत्ती से गार्निश करें और एक चम्मच घी मिलाएं।
सलाह : इसमें आप अच्छा अंकुरित मूंग पौष्टिकता को ध्यान में रख के डाल सकती हैं।
4. कच्चे आम के साथ गोअन प्रॉन कड़ी
पॉपुलर गोअन प्रॉन करी में कच्चे आम का खट्टा स्वाद एक अलग ही टेस्ट लेकर आता है।
सामग्री
- 20-25 मीडियम साइज प्रॉन, अच्छे से छिलका निकाले और धुले हुए
- एक प्याज कटा हुआ
- 2 कप कसे हुए नारियल
- 8-10 साबुत काली मिर्च
- एक चम्मच साबुत धनिया
- एक चम्मच जीरा
- 5 लाल सूखी मिर्च
- मार्बल साइज का इमली का गुच्छा
- नमक स्वादानुसार
- 2 चम्मच तेल
विधी
- प्रॉन्स में नमक डालें और उसे किनारे रख दें।
- हल्के गर्म पानी में पूरे के पूरे इमली को दस मिनट के लिए छोड़ दें फिर इसके गुदे निकाल लें।
- लाल मिर्च, साबुत सुखी धनिया के दाने, जीरा, हल्दी, साबुत काली मिर्च और नारियल को इमली के गुदे के साथ मिलाकर बना लें।
- नॉन स्टीक पैन में तेल गर्म करें और कटे हुए प्याज को मिला लें और तब तक भूने जब तक ये हल्का पारदर्शी ना हो जाए। अब सभी मसाले मिलाएं और दो मिनट तक पकाएं।
- अब इसमें कच्चे आम के टुकड़ों को मिलाएं और कप पानी और नमक डालें। इसे मीडियम आंच पर पांच-सात मिनट के लिए पकाएं।
- अब इसमें प्रॉन्स मिलाएं और तब तक पकाएं जब तक प्रॉन्स अच्छे से ना मिल जाएं। इसे चावल के साथ परोसें।
सलाह: प्रॉन को पहले से प्रीजर्व कर कें और उसमें करी को मिलाएं इससे स्वाद और भी बेहतरीन आएगा।
5. आम पकौड़ा
ये स्वादिष्ट व्यंजन आपके शाम की चाय के साथ काफी मजेदार हो सकते हैं।
सामग्री
- आधा कप कसा हुआ कच्चा आ
- तीन चौथाई कप बेसन
- एक कर चावल का आटा
- आधा कप बारीक कटा प्याज
- आधा कप फ्रेश धनिया का पता
- आधा चम्मच चाट मसाला
- 1 चम्मच पुदिना के पत्ते बारीक कटे
- एक चम्मच अदरक का पेस्ट
- एक चम्मच लहसुन का पेस्ट
- एक चम्मच साबुत जीरा
- 1 हरी मिर्च बारीक कटा
- आधा चम्मच आईजवान
- एक चुटकी खाने वाले सोडा
- तलने के लिए तेल
- नमक स्वानुसार
विधी
- सभी सामग्री को हल्के पानी में गर्म कर लें
- कड़ाही में पकोड़े गोल गोल कर तल लें तब तक तलें जब तक गोल्डन होने तक तलें। इसे इमली की चटनी के साथ परोसें।
सलाह: अगर आपको लगे कि पकौड़ा अधिक गीला है तो उसमें चावल का आटा मिला लें।
6. आंध्रा स्टाइल कच्चे आम का रश्म
रश्म आपको खाने के बाद अलग ही संतोष देता है।जानिए हल्के मसालेदार इस व्यंजन को कैसे बनाते हैं।
सामग्री
- एक कच्चा आम
- 2 चम्मच रश्म पाउडर
- 2 लाल मिर्च
- 1 हरी कटी मिर्च
- एक चौथाई हल्दी
- आधा चम्मच मिर्च पाउडर
- 4 कूटे हुए लहसुन की कली
- एक चुटकी हिंग
- कुछ कड़ी पत्ते
- बारीक कटे फ्रेश धनिया के पत्ते
- 4 चम्मच तुआर दाल
- नमक स्वादानुसार
विधी
- आम को अच्छे से धोकर छिलके उतार लें। इसे बड़े बड़े टुकड़ों में कर लें।कुकर में तीन से चार सीटी मारने दें।एक बार अच्छे से भाप निकल जाए तो आम की प्यूरी बना लें
- एक बर्तन में तुअर दाल को उबालें, बारीक कटी मिर्ट, लाल मिर्च पाउडर रश्म पाउडर, नमक, 2 कप पानी मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं और उबलने के लिए चढ़ा दें। पांच मिनट बाद आंच बंद कर दें।
- इसमें सरसों, हिंग, कूटे हुए लहसून , कड़ी पत्ता और लाल मिर्च की छौंक लगाएं। अब फ्रेंश धनिया पत्ती के साथ परोसें
सलाह: मिर्च ना दें और इसमें थोडा सा गुड़ मिलाएं जिससे बच्चे भी इसे इंज्वॉय कर सकेंगे।
7. मीठा और चटपटे कच्चे आम की चटनी
बिल्कुल स्वादिष्ट आम की चटनी को आप गर्मियों में भरपूर इंज्वॉय कर सकती हैं। हो सकता है आपका पहले ही खत्म हो जाए।
सामग्री
- चार मीडियम साइज कच्चे आम
- चार कप चीनी और 3 कप गुड़
- एक पीस चक्र फूल
- 2-3 लौंग
- एक पीस दालचीनी
- आधा चम्मच
विधी
- आम को अच्छे से धो लें और उसे बड़े बड़े आकार में काट लें। सभी को कुकर में डालकर चार सीटी लगाने दें।
- जब भाप अच्छे से निकल जाए और आम ठंढा हो जाए तो तो उसे उपर से काट कर और गुदा निकाल लें और छोटे से बर्तन में डालें।
- उसी बर्तन में चीनी/गुड़, लौंग, चक्र फूल, दालचीनी सबकुछ और तब तक मिलातें रहें जब तक कि मिक्सच गाढ़ा ना हो जाए।
- सबका ठंढा होने का इंतजार करें।चटनी को सूखे जार में रखें और फ्रीज में रख दें।
सलाह: आप चाहें तो इसमें कसा हुआ अदरक डाल सकती हैं। इससे खाना जायकेदार हो जाएगा।
अगर आपके पास कोई सवाल या रेसिपी है तो कमेंट सेक्शन में जरूर शेयर करें।