theIndusParent Hindi Logo
theIndusParent Hindi Logo
  • प्रेगनेंसी
  • शिशु
  • बच्चे
  • प्री व प्राइमरी स्कूल
  • पूर्व किशोर अवस्था
  • मातृत्व
  • हेल्थ
  • परिवार व छुट्टियां
  • English
  • தமிழ்
  • বাংলা

एक बच्चे के लिए कितने घंटे की नींद ज़रूरी है..जानिए अभी यहां

3 min read
एक बच्चे के लिए कितने घंटे की नींद ज़रूरी है..जानिए अभी यहांएक बच्चे के लिए कितने घंटे की नींद ज़रूरी है..जानिए अभी यहां

आज हमारा यह आर्टिकल आपको बताएगा कि एक बच्चे के लिए कितने घंटे की नींद ज़रूरी है। आइए नज़र डालते हैं...

एक आरामदायक नींद हम सभी के लिए उतनी ही ज़रूरी है जितना कि एक पोषण से भरपूर खाना। आजकल की तनावपूर्ण दिनचर्या में एक अच्छी नींद आना लोगों के लिए सपना सा बन गया है। अगर इंसान अपनी नींद सही तरीके से नहीं लेगा तो उसका पूरा दिन और उसका स्वास्थ्य काफी पभावित होता है।

ठीक इसी तरह से एक अच्छी नींद की ज़रूरत आपके बच्चे को भी चाहिए। अगर आपको लगता है कि बच्चे के जीवन में कैसा तनाव जिससे उसे नींद ना आए तो आप गलत हैं। बहुत से ऐसे बच्चे होते हैं जिन्हें छोटी उम्र से ही नींद की समस्या होती है। 

एक अच्छी नींद ना लेना आपके बच्चे को चिड़चिड़ा बना सकता है। हो सकता है उसका ध्यान पढ़ाई में ना लगे। ऐसे तमाम परेशानियां होती हैं जो एक खराब नींद के चलते बच्चे को झेलनी पड़ती हैं। तो आज हमारा यह आर्टिकल आपको बताएगा कि एक बच्चे के लिए कितने घंटे की नींद ज़रूरी है।

आइए नज़र डालते हैं…

न्यू बॉर्न बेबी- 6 महीने तक का बच्चा : अगर आपका बच्चा न्यूबॉर्न से लेकर 6 महीने की उम्र के बीच का है तो उसे 16-20 घंटे तक की नींद लेनी चाहिए। एक माता पिता होने के नाते आप कोशिश करें कि अपने बच्चे की नींद पर ध्यान रखें कि वो कितनी नींद दिनभर में ले रहा है। और खासतौर पर रात की नींद एक बच्चे के सबसे अहम होती है तो आप उसके डायपर पहले से ही बदलकर रखें ताकि रात बीच का गीलापन उसकी नींद ना रखाब कर सके। 

6 महीने से 12 महीने का बच्चा : यह ऐसी उम्र होती है जब बच्चे का शारीरिक विकास होना शुरू होता है। इसी उम्र में आपके बच्चा चलना सीखता है, उसके दांत आते हैं, जिस कारण वो दिनभर की शारीरिक गतिविधियों में काफी थक भी जाता है इसलिए इस उम्र के बच्चे को दिनभर में 12 से 15 घंटे तक की नींद लेनी चाहिए।

एक साल से तीन साल की उम्र का बच्चा : इस उम्र में बच्चा चलना सीख चुका होता है और कई अन्य गतिविधियों में काफी एक्टिव रहता है। वो चलता है, दौड़ता है और कुछ बच्चे प्ले स्कूल में जाना शुरू कर देते हैं। इतनी सी उम्र में इतना एक्टिव रहना बच्चे को दिन भर काफी थका देता है। इसलिए इस उम्र के बच्चों को 13 घंटे की नींद लेना ज़रूरी होता है।

एक बच्चे के लिए कितने घंटे की नींद ज़रूरी है..जानिए अभी यहां

Pezibear / Pixabay

तीन से पांच साल की उम्र का बच्चा : इस उम्र का बच्चा सामाजिक कार्यों में भी काफी एक्टिव हो जाता है। वो खेलने जाता है, उसके दोस्त बनते हैं। वो स्कूल जाता है। ऐसे में एक आरामदायक और अच्छी नींद बच्चे के लिए बहुत ज़रूरी है। तो कोशिश करें कि इस उम्र का बच्चा दिन में 12 घंटे की नींद ज़रूर ले।

पांच से 10 साल की उम्र का बच्चा : यह ऐसी उम्र होती है जब बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इसी उम्र में बच्चा लंबाई खींचता है और दिमागी रूप से भी वो काफी एक्टिव रहता है। स्कूल में पढ़ाई के साथ साथ वो काफी सारी सोशल एक्टिविटी करता है तो इस उम्र के बच्चों को 10 से 12 घंटे की नींद ज़रूर लेनी चाहिए।

Partner Stories
बच्चों की सुरक्षा: 4 साल की बच्ची की मौत, बालकनी में सुरक्षा कितना जरुरी
बच्चों की सुरक्षा: 4 साल की बच्ची की मौत, बालकनी में सुरक्षा कितना जरुरी
बच्चे को मोटापे से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके
बच्चे को मोटापे से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके
12 खतरनाक चीजें जो असल में बच्चों को सुरक्षा के बारे में सिखा सकती है बहुत कुछ
12 खतरनाक चीजें जो असल में बच्चों को सुरक्षा के बारे में सिखा सकती है बहुत कुछ
पेट में बने गैस को बाहर निकालना ‘ऑकवर्ड’ नहीं, है बेहद ज़रुरी
पेट में बने गैस को बाहर निकालना ‘ऑकवर्ड’ नहीं, है बेहद ज़रुरी

तो हम उम्मीद करते हैं कि आपको इन टिप्स से ज़रूर फायदा होगा अपने बच्चे को अच्छी नींद दिलवाने में। 

img
Written by

theIndusparent

  • Home
  • /
  • हेल्थ
  • /
  • एक बच्चे के लिए कितने घंटे की नींद ज़रूरी है..जानिए अभी यहां
शेयर:
  • बच्चों में बर्थमार्क...जानिए सबकुछ

    बच्चों में बर्थमार्क...जानिए सबकुछ

  • गर्भावस्था में यूरिन इन्फेक्शन ! कारण, लक्षण और उपचार..जानिए अभी

    गर्भावस्था में यूरिन इन्फेक्शन ! कारण, लक्षण और उपचार..जानिए अभी

  • बच्चों के दांतों को Effective तरीके से साफ़ करने के Tips

    बच्चों के दांतों को Effective तरीके से साफ़ करने के Tips

  • बच्चों में बर्थमार्क...जानिए सबकुछ

    बच्चों में बर्थमार्क...जानिए सबकुछ

  • गर्भावस्था में यूरिन इन्फेक्शन ! कारण, लक्षण और उपचार..जानिए अभी

    गर्भावस्था में यूरिन इन्फेक्शन ! कारण, लक्षण और उपचार..जानिए अभी

  • बच्चों के दांतों को Effective तरीके से साफ़ करने के Tips

    बच्चों के दांतों को Effective तरीके से साफ़ करने के Tips

Get regular advice on your pregnancy and growing baby!
  • मातृत्व
    • शिशु
    • प्रेगनेंसी
  • बच्चे
    • पूर्व किशोर अवस्था
    • प्री व प्राइमरी स्कूल
  • हेल्थ
    • रिलेशनशिप
    • वीडियो
  • परिवार व छुट्टियां
    • लोग
    • हस्ती
  • फ़ूड
    • और
      • TAP Community
      • Advertise With Us
      • हमें संपर्क करें
      • Become a Contributor


    • Singapore flag Singapore
    • Thailand flag Thailand
    • Indonesia flag Indonesia
    • Philippines flag Philippines
    • Malaysia flag Malaysia
    • Sri-Lanka flag Sri Lanka
    • India flag India
    • Vietnam flag Vietnam
    • Australia flag Australia
    • Japan flag Japan
    • Nigeria flag Nigeria
    • Kenya flag Kenya
    © Copyright theAsianparent 2023. All rights reserved
    हमारे बारे में|टीम|गोपनीयता नीति|उपयोग की शर्तें |Sitemap HTML

    We use cookies to ensure you get the best experience. Learn MoreOk, Got it

    We use cookies to ensure you get the best experience. Learn MoreOk, Got it