theIndusParent Hindi Logo
theIndusParent Hindi Logo
  • प्रेगनेंसी
  • शिशु
  • बच्चे
  • प्री व प्राइमरी स्कूल
  • पूर्व किशोर अवस्था
  • मातृत्व
  • हेल्थ
  • परिवार व छुट्टियां
  • English
  • தமிழ்
  • বাংলা

अपने बच्चों को व्यस्त रखने के लिए अपनाएं ये 5 आउटडोर एक्टिविटी

4 min read
अपने बच्चों को व्यस्त रखने के लिए अपनाएं ये 5 आउटडोर एक्टिविटीअपने बच्चों को व्यस्त रखने के लिए अपनाएं ये 5 आउटडोर एक्टिविटी

आउटडोर एक्टिविटी बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए बहुत आवश्यक है। हम आपको कुछ मजेदार और क्लासिक एक्टिविटी बता रहे हैं जो आप अपने बच्चों के साथ आजमा सकती हैं।

आउटडोर एक्टिविटी बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए बहुत आवश्यक है। हम आपको कुछ मजेदार और क्लासिक एक्टिविटी बता रहे हैं जो आप अपने बच्चों के साथ आजमा सकती हैं।

क्या आपके बच्चे पर्याप्त व्यायाम करते हैं?

अपने बच्चों को व्यस्त रखने के लिए अपनाएं ये 5 आउटडोर एक्टिविटी

आजकल बच्चें नई-नई तकनीकों से अधिक प्यार करते हैं। 2-3 साल के बच्चे भी अपने पैरेंट्स के मोबाइल और टैब को बड़ी आसानी से चला लेते हैं। एक तरफ बच्चें तकनीकी कौशल को काफी जल्दी सीख रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर शारीरिक गतिविधि पर कम ध्यान देने की वजह से उनके विकास में कई बाधाएं आती हैं। 

निश्चित रूप से बहुत जरूरी है कि माता-पिता बच्चों को कुछ एक्साइटिंग और मजेदार एक्टिविटी में लिप्त करें। इससे उनके शारीरिक विकास में भी मदद मिलेगी। 

यहां हम आपको कुछ ऐसी ही एक्टिविटी बता रहे हैं जो आप अपने बच्चों के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। 

उन्हें घुमाने ले जाएं

वॉक करना सबसे अच्छा व्यायाम माना जाता है। आप इसे अपने बच्चों के लिए और भी स्पेशल बना सकते हैं। अच्छी जगह पर वॉक करना बच्चों के लिए काफी मजेदार हो सकता है। इससे वो हेल्दी भी रहेंगे। इस दौरान आप बच्चों को गिरे हुए पत्तों, डालियों, आकर्षक कंकड़ पत्थरों से खेलते पाएंगे। क्या आपको नहीं लगता कि कभी कभी अपने बेबी को कंधे पर लेकर घुमाना भी काफी एक्साइटिंग हो सकता है? 

अपने बच्चों को व्यस्त रखने के लिए अपनाएं ये 5 आउटडोर एक्टिविटी

कुछ प्रसिद्ध जगहें जहां आप अपने बच्चों को घुमाने ले जा सकती हैं..

उत्साहपूर्ण माता-पिता अपने बच्चों को प्राकृतिक नजारों से भरपूर पार्क में ले जाना चाहेंगे जैसे मुंबई में संजय गांधी नेशनल पार्क, करनाला, माथेरान , दिल्ली में हौज खान, लोधी गार्डन तो कोलकाता में बोटेनिकल गार्डन, बटरफ्लाई पार्क, बर्ड सैंक्चुरी के अलावा भी कई पार्क हैं।  

आउटडोर गेम्स खेलें

अपने बच्चों को व्यस्त रखने के लिए अपनाएं ये 5 आउटडोर एक्टिविटी

बच्चों के साथ आउटडेर गेम्स खेलने के लिए वक्त निकालें जैसे होपस्कॉच, हाइड एंड सीक, कलर मैन। इन गेम्स से ना सिर्फ उन्हें मजा आएगा बल्कि वो काफी कुछ सीख सकते हैं जैसे कहां छिपना है , कौन सा रंग चुनना है इत्यादि।

सांस्कृतिक कार्यों में व्यस्त रखें

संपूर्ण विकास के साथ ये जरूरी है कि बच्चों को अपनी सभ्यता और संस्कृति के बारे में भी पता रहे। उनके साथ तालाब में कागज के नाव चलाना, पतंग उड़ाना इत्यादि ना भूलें। ऐसा करने से ना सिर्फ वो एन्जॉय करेंगे बल्कि आप की भी बचपन की यादें ताजा हो जायेंगी।

अपने बच्चों को व्यस्त रखने के लिए अपनाएं ये 5 आउटडोर एक्टिविटी

उत्तरायण के दौरान पूरे भारत में पतंग महोत्सव होता है जैसे गुजरात, महाराष्ट्र, जहां आपके बच्चें कई तरह के पतंग देख सकते हैं और आप उड़ा सकते हैं। गुजरात का अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव काफी प्रसिद्ध हैं।

बैठकर आसमान देखना

अपने बच्चों को व्यस्त रखने के लिए अपनाएं ये 5 आउटडोर एक्टिविटी

बच्चें हो या बड़े, लेट कर बादलों के अलग अलग आकार देखना सभी पसंद करते हैं। आप बच्चों के साथ भी यही करें। उनके साथ लेटकर आसमान को निहारें और देखें कि वो अपनी कल्पना से आसमान को कैनवास समझकर क्या और कैसे रंग भरते हैं।उन्हें छत पर लेकर जाएं और अपनी आसमान से जुड़ी कहानियां सुनाएं। क्या आपको नहीं लगता कि इससे आपकी और बच्चों की बॉन्डिंग भी बढ़ेगी?

बच्चों को कहां ले जा सकते हैं

तारों से भरा आसमान देखने के लिए लेह लद्दाख की नुब्रा घाटी सबसे अच्छी जगह माना जाता है। इसके अलावा महाराष्ट्र में शाहापुर, कोलकाता में मांदारमणी, कर्नाटक में कूर्ग ये जगहें भी काफ़ी जानी-मानी हैं।

पार्क जाना

अपने बच्चों को व्यस्त रखने के लिए अपनाएं ये 5 आउटडोर एक्टिविटी

बच्चों को खेलने कूदने की जरूरत होती है। आपके साथ ये उनका क्वालिटी समय होता है और उनके स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। पार्क में हरियाली तो होती ही है साथ ही, बच्चों के मनोरंजन के कई साधन होते हैं। वो झूला झूल सकते है, स्लाइड्स पर खेल सकते है और भला दोस्त बनाने के लिए इससे बेहतर जगह और क्या हो सकती है! इससे उन्हें दूसरों के साथ घुलने मिलने में आसानी होगी और वो सोशल होंगे।

पॉपुलर अम्यूजमेन्ट पार्क जहां आप बच्चों को ले जा सकते हैं..

अम्यूजमेंट पार्क में बच्चों के लिए कई तरह के राइड्स होते हैं जहां आपके बच्चे खूब एन्जॉय करेंगे। मुंबई में Essel World, इमेजिका इन, दिल्ली में अप्पू घर, बैंगलोर में Wonderla काफी पॉपुलर अम्यूजमेंट पार्क हैं जहां आप बच्चों को लेकर जा सकते हैं।

इन खूबसूरत जगहों पर बच्चों को लेकर जाए और उनके साथ एडवेंचर करें।

आउटडोर पर बच्चों के लिए हगीज डायपर्स ले जाना ना भूलें।

अपने बच्चों को व्यस्त रखने के लिए अपनाएं ये 5 आउटडोर एक्टिविटी

अपने बच्चों को व्यस्त रखने के लिए अपनाएं ये 5 आउटडोर एक्टिविटी

आउटडोर के लिए हगीज के पैंट स्टाईल डायपर एक बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है | खरीदने के लिए यहां क्लिक करें या अधिक जानकारी के लिए हगीज की वेबसाईट पर लॉग ऑन करें |

अपने बच्चों को व्यस्त रखने के लिए अपनाएं ये 5 आउटडोर एक्टिविटी

Partner Stories
बच्चों की सुरक्षा: 4 साल की बच्ची की मौत, बालकनी में सुरक्षा कितना जरुरी
बच्चों की सुरक्षा: 4 साल की बच्ची की मौत, बालकनी में सुरक्षा कितना जरुरी
बच्चे को मोटापे से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके
बच्चे को मोटापे से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके
12 खतरनाक चीजें जो असल में बच्चों को सुरक्षा के बारे में सिखा सकती है बहुत कुछ
12 खतरनाक चीजें जो असल में बच्चों को सुरक्षा के बारे में सिखा सकती है बहुत कुछ
वजन कम करने के 4 आयुर्वेदिक सीक्रेट्स जो करेंगे आप पर जादू
वजन कम करने के 4 आयुर्वेदिक सीक्रेट्स जो करेंगे आप पर जादू
img
Written by

Prutha Soman

  • Home
  • /
  • परिवार व छुट्टियां
  • /
  • अपने बच्चों को व्यस्त रखने के लिए अपनाएं ये 5 आउटडोर एक्टिविटी
शेयर:
  • Exclusive :पेरेंटिंग बोले तो टार्चर का दूसरा फॉर्म- फनी मैन Cyrus Broacha

    Exclusive :पेरेंटिंग बोले तो टार्चर का दूसरा फॉर्म- फनी मैन Cyrus Broacha

  • आज का राशिफल – 21 दिसंबर 2017

    आज का राशिफल – 21 दिसंबर 2017

  • कैसे मिटाएं पिंपल के निशान: 5 घरेलू उपचार जो करेगा आप पर जादू

    कैसे मिटाएं पिंपल के निशान: 5 घरेलू उपचार जो करेगा आप पर जादू

Get regular advice on your pregnancy and growing baby!
  • मातृत्व
    • शिशु
    • प्रेगनेंसी
  • बच्चे
    • पूर्व किशोर अवस्था
    • प्री व प्राइमरी स्कूल
  • हेल्थ
    • रिलेशनशिप
    • वीडियो
  • परिवार व छुट्टियां
    • लोग
    • हस्ती
  • फ़ूड
    • और
      • TAP Community
      • Advertise With Us
      • हमें संपर्क करें
      • Become a Contributor

    • Singapore flag Singapore
    • Thailand flag Thailand
    • Indonesia flag Indonesia
    • Philippines flag Philippines
    • Malaysia flag Malaysia
    • Sri-Lanka flag Sri Lanka
    • India flag India
    • Vietnam flag Vietnam
    • Australia flag Australia
    • Japan flag Japan
    • Nigeria flag Nigeria
    • Kenya flag Kenya
    © Copyright theAsianparent 2023. All rights reserved
    हमारे बारे में|टीम|गोपनीयता नीति|उपयोग की शर्तें |Sitemap HTML

    We use cookies to ensure you get the best experience. Learn MoreOk, Got it

    We use cookies to ensure you get the best experience. Learn MoreOk, Got it